NEW-BHAJAN-LYRICS
NEW-BHAJAN-LYRICS
निरंकार भजन:
(उजियारा है रब) ©
मैंने जब जब तुम्हें पुकारा हैं
संकट सब मिटा हमारा हैं।
प्रभु उनकी लाज बचा लेंगे
ईश्वर का जिन्हें सहारा है।
उजला सा उजियारा हैं रब
उजला सा उजियारा हैं।।
1)
नाम जपन का यत्न करो गर
कृपा तुमको मिल जायेगी।
तिनका तक का खर्च किए बिन
सन्तुष्टि दिल हर जायेगी।
पाप धुले इस आत्मा का जब
मिल जाता छुटकारा है।
प्रभु उनकी लाज बचा लेंगे
ईश्वर का जिन्हें सहारा है।।
उजला सा उजियारा हैं रब
उजला सा उजियारा हैं।।
2)
परमपिता की भक्ति में प्यारे
आनंदमयी सुख पाएगा।
अवसाद मिटेगा जीवन का
पुष्पित बन के लहराएगा।
दयानिधि उमगन के स्वामी
भक्ति ही लक्ष्य हमारा है।
प्रभु उनकी लाज बचा लेंगे
ईश्वर का जिन्हें सहारा है।।
उजला सा उजियारा हैं रब
उजला सा उजियारा हैं।।
3)
जन्म जन्म का फिरण जगत में
स्वरूप बदलता जाता है।
खड़ा बुलाए काल का घेरा
न जीव कोई बच पाता है।
भवसागर है गहरा सागर
रब आप ही तारणहारा है।
प्रभु उनकी लाज बचा लेंगे
ईश्वर का जिन्हें सहारा है।।
उजला सा उजियारा हैं रब
उजला सा उजियारा हैं।।
उजला सा उजियारा हैं रब
उजला सा उजियारा हैं।।..
कवि:
महेश कुमार हरियाणवी
झूक, महेन्द्रगढ़, 123029
9015916317
सार्वजनिक सूचना:
कॉपीराइट नोटिस: सभी उल्लिखित गीत सामग्री कॉपीराइट हैं और सभी अधिकार कवि, महेश कुमार हरियाणवी, झुक द्वारा आरक्षित हैं।
Copyright Notice: All mentioned Lyrics contents are copyrighted and all rights are reserved by the poets, Mahesh Kumar Haryanvi, Jhook.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
🎑विचारों की कमान🌷एकता महान🌷